राजनीति और सरकार

Sharad Pawar: NCP विलय पर ब्रेक, NDA में शामिल हो सकते हैं शरद

Sharad Pawar

महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP, Sharad Pawar) के दोनों गुटों के विलय की अटकलों पर फिलहाल विराम लगता दिख रहा है। हालांकि, इस बीच एक नया राजनीतिक समीकरण सामने आया है।

सूत्रों के मुताबिक, Sharad Pawar का गुट बिना विलय किए ही बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA में शामिल होने की संभावना तलाश रहा है। इसके लिए राजनीतिक स्तर पर चर्चा और विधायकों की राय जानने की कोशिश की जा रही है। माना जा रहा है कि इस फैसले से महाराष्ट्र के साथ-साथ केंद्र की राजनीति में भी नए समीकरण बन सकते हैं।

सुनेत्रा पवार ने विधायकों से मांगी राय, विलय के खिलाफ रुख

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के कार्यालय की ओर से NCP विधायकों को फोन कर उनका रुख जानने की कोशिश की गई है। उनसे पूछा जा रहा है कि दोनों गुटों का विलय होना चाहिए या नहीं और मौजूदा राजनीतिक हालात में उनकी क्या राय है।

वहीं, NCP (Sharad Pawar) की सांसद सुप्रिया सुले ने दिल्ली में विलय की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि उनके भाई के पार्टी छोड़ने के साथ ही विलय की बातचीत खत्म हो गई थी। सुनेत्रा पवार भी दोनों गुटों के विलय के पक्ष में नहीं हैं। उन्हें आशंका है कि इससे उनके गुट का राजनीतिक अस्तित्व प्रभावित हो सकता है।

अलग पार्टी के रूप में NDA में मिलेगी जगह?

सूत्रों के अनुसार, Sharad Pawar का गुट महायुति में एक स्वतंत्र राजनीतिक दल के रूप में शामिल होने का विकल्प देख रहा है। इस संभावित गठजोड़ के तहत केंद्र में अहम मंत्रालय और महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में पद मिलने की अटकलें भी हैं।

खास बात यह है कि सुनेत्रा पवार को शरद पवार के गुट के अलग घटक दल के रूप में NDA में शामिल होने पर आपत्ति नहीं है। ऐसे में अब सबकी नजर शरद पवार के अगले राजनीतिक कदम पर टिकी है, जो महाराष्ट्र की सत्ता का समीकरण बदल सकता है।

Voter Vani Bureau

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group