व्यापार और अर्थव्यवस्था

Delhi Liquor Booking: अब दिल्ली में ऑनलाइन मिलेगी दारू

Liquor

दिल्ली में अब शराब (Liquor) की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग की सुविधा शुरू हो गई है। हालांकि, ग्राहकों को होम डिलीवरी नहीं मिलेगी। ऑनलाइन बुकिंग और पेमेंट करने के बाद शराब की बोतलें 48 घंटे के अंदर संबंधित दुकान से खुद जाकर लेनी होंगी।

दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (DSIIDC) ने यह सुविधा ग्राहकों की सहूलियत बढ़ाने और Liquor की दुकानों पर भीड़ व इंतजार का समय कम करने के लिए शुरू की है।

Delhi Liquor Booking App से कैसे बुक करें शराब?

दिल्ली में ग्राहक ‘Delhi Liquor Booking’ ऐप के जरिए उपलब्ध ब्रांड देख सकते हैं, नजदीकी DSIIDC दुकान चुन सकते हैं और बोतल का साइज व मात्रा तय करके ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। पेमेंट के बाद ऐप पर एक QR कोड मिलेगा, जिसे दुकान पर स्कैन कराने के बाद शराब प्राप्त की जा सकेगी।

यह सुविधा फिलहाल सिर्फ DSIIDC द्वारा संचालित दुकानों पर उपलब्ध है। दिल्ली में निगम की करीब 208 Liquor की खुदरा दुकानें हैं। इस व्यवस्था का मकसद बिलिंग में पारदर्शिता बढ़ाना और पेमेंट काउंटर पर दबाव कम करना है।

शराब की ऑनलाइन बुकिंग के नियम क्या हैं?

ऑनलाइन Liquor Booking करने के लिए ग्राहक की उम्र कम से कम 25 साल होनी चाहिए। आबकारी नियमों के अनुसार, एक व्यक्ति अधिकतम 9 लीटर व्हिस्की और 18 लीटर बीयर बुक कर सकता है। शराब दुकान से लेने से पहले ऑर्डर कैंसिल किया जा सकता है, लेकिन खरीदी गई या दुकान से ले जाई जा चुकी शराब वापस नहीं होगी।

अधिकारियों के मुताबिक, इस सुविधा को आगे बढ़ाने का फैसला ग्राहकों के रिस्पॉन्स के आधार पर लिया जाएगा। फिलहाल, ऑनलाइन बुकिंग का फायदा उठाने वाले ग्राहकों को तय समय के भीतर दुकान पहुंचकर अपनी बुकिंग पूरी करनी होगी।

Voter Vani Bureau

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group