Blog समाज

Ghazipur: साइबर क्राईम पर देश मिलकर काम करें

Ghazipur

उत्तर प्रदेश के Ghazipur में साइबर क्राइम पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3.54 लाख रुपये नकद, 23 सिम कार्ड, 13 एटीएम कार्ड, 10 मोबाइल फोन, कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर और दो लग्जरी कारें बरामद की गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह सोशल मीडिया पर विदेश में नौकरी के फर्जी विज्ञापन चलाकर लोगों को निशाना बनाता था। इसके बाद रजिस्ट्रेशन, जॉब ऑफर और हवाई टिकट के नाम पर उनसे पैसे वसूले जाते थे।

फेसबुक पर फर्जी विज्ञापन, मुंबई-दिल्ली से जुटाते थे सिम

एएसपी राकेश मिश्रा के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोहन राम (45), सूर्य प्रकाश अरोरा (26) और फैजल खान उर्फ सन्नी (29) के रूप में हुई है। तीनों Ghazipur के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी सोहन राम मुंबई और दिल्ली से फर्जी सिम कार्ड और म्यूल खाते जुटाता था।

इसके बाद वह अपने बेटे सूर्य प्रकाश अरोरा को Ghazipur भेजता था। पुलिस के अनुसार, गिरोह अब तक सीएससी खातों के जरिए करीब 15 लाख रुपये निकाल चुका था। इस मामले में Ghazipur साइबर क्राइम थाने में मुकदमा संख्या 33/2026 दर्ज किया गया है।

विदेश में नौकरी के ऑफर से पहले करें जांच

पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और ठगी के शिकार लोगों की संख्या का पता लगाया जा रहा है। Ghazipur पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर विदेश में नौकरी के विज्ञापन देखकर बिना सत्यापन के पैसे न दें।

किसी भी कंपनी, जॉब ऑफर और भर्ती एजेंसी की प्रामाणिकता जांचने के बाद ही आगे बढ़ें। अगर कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन फीस या टिकट के लिए पैसे मांगता है, तो सतर्क रहें। साइबर ठगी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Anjali Satya Sharma

About Author

1 Comment

  1. Pharma Companies: डॉक्टर्स गिफ्ट पर SC की नाराजगी -...

    October 9, 2026

    […] Ghazipur: साइबर क्राईम पर देश मिलकर काम करें […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वोटरवाणी “अविष्कार मीडिया ग्रुप द्वारा प्रकाशित पाक्षिक (हिन्दी /अंग्रेज़ी )समाचार पत्र है, इसका RNI रजिस्ट्रेशन 2008 में हुआ और डिजिटल अंक उपलब्ध है।

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group