समाज

Delhi News: 78 कम्युनिटी हॉल में खुलेंगे आयुष्मान आरोग्य मंदिर

Delhi

Delhi में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए MCD ने बड़ा फैसला लिया है। कम बुकिंग वाले 78 सामुदायिक भवनों में अब आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू किए जाएंगे। इन केंद्रों को भवन के भूतल या भूतल और पहली मंजिल के हिस्से में चलाया जाएगा, जबकि बाकी जगह पहले की तरह सामुदायिक कार्यक्रमों और बुकिंग के लिए उपलब्ध रहेगी।

72 भवनों को मंजूरी, 6 नए स्थान योजना में शामिल

MCD स्वास्थ्य विभाग ने पहले 72 सामुदायिक भवनों के लिए जारी NOC को मंजूरी दी थी। अब 6 और स्थानों को योजना में शामिल किए जाने के बाद संख्या बढ़कर 78 हो गई है। Delhi के तिमारपुर, हकीकत नगर, रोहिणी और मीनाक्षी गार्डन समेत कई इलाकों में जगहों की पहचान की गई है। हालांकि, अधिकार क्षेत्र, पर्याप्त खुली जगह की कमी और पुनर्निर्माण जैसे कारणों से कुछ भवनों को योजना से बाहर रखा गया है।

1,100 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लक्ष्य

Delhi सरकार पहले ही प्राथमिक स्वास्थ्य नेटवर्क बढ़ाने पर जोर दे रही है। जुलाई में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया था। सरकार का लक्ष्य मौजूदा 415 केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 1,100 करना है। नए केंद्र शुरू होने से स्थानीय स्तर पर लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उनके आसपास ही उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी।

info

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वोटरवाणी “अविष्कार मीडिया ग्रुप द्वारा प्रकाशित पाक्षिक (हिन्दी /अंग्रेज़ी )समाचार पत्र है, इसका RNI रजिस्ट्रेशन 2008 में हुआ और डिजिटल अंक उपलब्ध है।

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group