Blog

फरीदाबाद में पिटबुल का हमला, 12 साल के बच्चे को 16 जगह काटा

फरीदाबाद के एनआईटी-3 के बी ब्लॉक में पिटबुल ने 12 वर्षीय सातवीं कक्षा के छात्र पर अचानक हमला कर दिया। हमले में बच्चे के हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर 16 जगह गंभीर घाव हो गए। घायल छात्र की पहचान ग्रंथ कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, ग्रंथ शाम के समय गली में साइकिल लेकर अपने दोस्त के पास खड़ा होकर बात कर रहा था। इसी दौरान पिटबुल ने पीछे से अचानक उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को कई जगह बुरी तरह नोंच डाला। शोर सुनकर आसपास के लोगों की मदद से बच्चे को बचाया गया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार, मामला दर्ज

परिजन घायल ग्रंथ को तुरंत बीके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्चे का इलाज घर पर चल रहा है। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुत्ते के मालिक का नाम ओम बताया गया है।

info

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वोटरवाणी “अविष्कार मीडिया ग्रुप द्वारा प्रकाशित पाक्षिक (हिन्दी /अंग्रेज़ी )समाचार पत्र है, इसका RNI रजिस्ट्रेशन 2008 में हुआ और डिजिटल अंक उपलब्ध है।

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group