दिल्ली के सरिता विहार इलाके में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रोड नंबर-13 पर करीब सुबह 3:30 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे काम कर रहे लोगों और वाहनों को टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय कुछ कर्मचारी ट्रैफिक पुलिस के लिए CCTV कैमरा लगाने का काम कर रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान उमेश, प्रवीण, अनूप और सूरज के रूप में हुई है, जबकि दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डंपर कब्जे में, चालक की तलाश
हादसे के बाद पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। तड़के हुए इस हादसे ने इलाके में सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

