Blog

DUSU Election 2026: 40.46% मतदान, आज आएंगे नतीजे

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 में 40.46% मतदान दर्ज किया गया। 18 सितंबर को हुए मतदान में छात्रों ने 52 मतदान केंद्रों पर वोट डाले। चार केंद्रीय पदों—अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव—के लिए कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुकाबला मुख्य रूप से ABVP, NSUI और AISA-SFI गठबंधन के बीच है।

आज होगी वोटों की गिनती

DUSU चुनाव की मतगणना 19 सितंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित मल्टीपर्पज़ हॉल में कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है। इस बार का 40.46% मतदान पिछले दो वर्षों के मुकाबले अधिक रहा है। छात्रों के बीच कैंपस में आवास, परिवहन और सुरक्षित माहौल जैसे मुद्दे भी चुनावी चर्चा में रहे।

विजय जुलूस पर हाईकोर्ट की रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजय जुलूस निकालने पर रोक लगाई है। कोर्ट ने चुनाव प्रचार के दौरान नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर 140 उम्मीदवारों को नोटिस भी जारी किया है। ऐसे में परिणाम के बाद कैंपस और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रहेगी।

info

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वोटरवाणी “अविष्कार मीडिया ग्रुप द्वारा प्रकाशित पाक्षिक (हिन्दी /अंग्रेज़ी )समाचार पत्र है, इसका RNI रजिस्ट्रेशन 2008 में हुआ और डिजिटल अंक उपलब्ध है।

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group