Blog टॉप न्यूज़

फास्टैग के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

देश में फास्टैग को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इस बदलाव के तहत एक नया नियम लागू किया जाएगा जिसमें टोल बूथ पहुंचने से एक घंटे पहले तक अगर फास्टैग रिचार्ज होगा करवाया जाएगा तो ही फास्टैग सक्रिय रूप से वैधता के साथ काम करेगा। अगर एक घंटे के भीतर या टूल बूथ पहुंचने से कुछ मिनटों पहले फास्टैग रिचार्ज करवाया जाएगा या डिएक्टिवेट से एक्टिवेट किया जाएगा तो दोगुना टोल टैक्स चुकाना पड़ेगा।

क्यों है फास्टैग जरूरी?

देश में तमाम बड़े हाइवे जहां एक समय गाड़ियों की लंबी कतार हुआ करती थी जिस वजह से लंबा जाम देखने को मिलता था, लेकिन जब से फास्टैग लागू किया गया है तब से कई परेशानियां एक साथ खत्म हुई हैं जिनका सामना अक्सर यात्रियों को करना पड़ता था। अब यही फास्टैग लोगों के लिए कई रूपों में सुविधाजनक बन गया है। जैसे कि:

  • फास्टैग से पहले तक कई बार धांधलेबाजी के मामले सामने आए हैं, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा था। इसके लागू होने से सीधे तौर पर पेमेंट यात्री के फास्टैग अकाउंट से कटती है, जो कि एक ऐसे फास्टैग स्टीकर के माध्यम से होगा जो गाड़ी की विंडस्क्रीन पर लगा होता है।
  • इससे कैशलैस सुविधा का फायदा मिलेगा, अगर आपकी जेब खाली है लेकिन अगर फास्टैग अकाउंट में बैलेंस है तो भी ये सुविधा आपके काम आती है।
  • आपके वाहन से ईंधन, समय की खपत कम होती है और प्रदूषण भी कम होता है।

info

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वोटरवाणी “अविष्कार मीडिया ग्रुप द्वारा प्रकाशित पाक्षिक (हिन्दी /अंग्रेज़ी )समाचार पत्र है, इसका RNI रजिस्ट्रेशन 2008 में हुआ और डिजिटल अंक उपलब्ध है।

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group