राजधानी दिल्ली में गैर-कानूनी तरीके से हेयर ट्रांसप्लांट और फेशियल एस्थेटिक ट्रीटमेंट करने का गंभीर मामला सामने आया है। गंभीर इसलिए क्योंकि ये ट्रीटमेंट कई डेंटिस्ट द्वारा अवैध तरीके से किया जा रहा है।
डेंटल काउंसिल ने जारी किया कड़ा नोटिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली डेंटल काउंसिल ने एक नोटिस जारी कर सभी डेंटिस्ट को चेतावनी दी है। इसके अलावा ये भी कहा कि अगर कोई भी ऐसा करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर झूठे विज्ञापनों से गुमराह
डेंटल काउंसिल के मुताबिक, कई डेंटिस्ट सोशल मीडिया पर झूठे और भ्रामक विज्ञापन चला रहे हैं। इसी के साथ बिना अनुमति वर्कशॉप, रजिस्ट्रेशन के बिना प्रैक्टिस, अनधिकृत दवाएं देने और चेहरे की सुंदरता बढ़ाने और ट्रांसप्लांट कर रहे हैं, जो कि गैर-कानूनी है और नियमों के सख्त खिलाफ है।
अवैध प्रैक्टिस रोकने के लिए बनेगी विशेष टीम
दिल्ली डेंटल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि अवैध तरीके से हेयर ट्रांसप्लांट या फिर फेशियल एस्थेटिक ट्रीटमेंट करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए जल्द ही एक टीम बनाई जाएगी।


