टॉप न्यूज़ समाज

मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया फँसे ऐसे विवाद के चक्र में , कि पूरी दुनिया के सामने हुए शर्मसार

अगर हम बात हमारे देश भारत की तो एक समय ऐसा था , जब एक छोटा सा कीपैड वाला मोबाइल मिलना एक बहुत बड़े सपने जैसा लगता था, लेकिन इस देश में तकनीकी विकास इतनी तेजी से हुआ कि आज हर किसी के पास अपना स्मार्ट फोन है। चाहे वो बच्चा हो या बड़ा, हर कोई सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल कर रहा है। इसी सोशल मीडिया का एक हिस्सा है पूरी दुनिया तक पहुंच बनाने वाला यूट्यूब।

जी हां, यूट्यूब जो दुनिया के हर छोटे गांव और कस्बों से लेकर बड़े शहरों और राज्यों तक हर किसी की जरूरत बन चुका है। ऐसा देखा गया है कि सोशल मीडिया पर negative कंटेंट बहुत जल्दी वायरल होता है और इसी कारण लोग बिना सोचे समझे सिर्फ पैसे कमाने और प्रसिद्धि पाने के लालच में कुछ ऐसा कंटेंट सोशल मीडिया या यूट्यूब पर डाल देते हैं जिससे बाद में खुद उन्हें ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

मैं बात कर रहा हूं, मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया की, जिनका बीयरबीसेप्स के नाम से चैनल है। ये चैनल फिटनेस, हेल्थ, मोटिवेशन और entertainment के साथ पॉडकास्ट के लिए भी मशहूर है।

दरअसल, रणवीर इलाहाबादिया एक ऐसे विवाद में घिर गए हैं जिसने उन्हें पूरी दुनिया के सामने शर्मसार कर दिया है। अभी हाल ही में मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना के एक शो ‘India’s got latent’ के एक एपिसोड में रणवीर ने एक प्रतिभागी से माता-पिता के निजी संबंधों के बारे में आपत्तिजनक सवाल पूछा, जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा।

इलाहाबादिया ने मांगी माफी

विवाद बढ़ने पर, रणवीर इलाहबादिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर माफी मांगी, जिसमें उन्होंने कहा कि वह कोई सफाई नहीं देंगे, बस माफी मांगेंगे।

इलाहाबादिया समेत उनके दर्शकों की भी हुई आलोचना

इसके बावजूद, अभिनेता मुकेश खन्ना सहित कई लोगों ने उनकी आलोचना जारी रखी। मुकेश खन्ना ने रणवीर के साथ-साथ ऐसे शो देखने वाले दर्शकों की भी आलोचना की और कहा कि इस तरह की अश्लीलता को बढ़ावा देना समाज के लिए हानिकारक है।

महिला आयोग ने भेजा समन

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी रणवीर इलाहबादिया को समन भेजा है, और संसदीय समिति ने इस मामले पर चर्चा की है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

इस घटना के बाद, मुंबई और असम में रणवीर, समय रैना और उनकी टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी इस टिप्पणी की निंदा की है। शिवसेना (उद्धव गुट) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मुद्दे को संसद में उठाने की बात कही है।

info

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वोटरवाणी “अविष्कार मीडिया ग्रुप द्वारा प्रकाशित पाक्षिक (हिन्दी /अंग्रेज़ी )समाचार पत्र है, इसका RNI रजिस्ट्रेशन 2008 में हुआ और डिजिटल अंक उपलब्ध है।

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group