अयोध्या के राम मंदिर में दान की कथित चोरी के मामले में जांच कर रही SIT ने CCTV फुटेज में 105 संदिग्ध घटनाओं की पहचान की है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने SIT की स्टेटस रिपोर्ट के आधार पर जांच की जानकारी साझा की। रिपोर्ट में CCTV फुटेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों के विश्लेषण का जिक्र है।

25 सितंबर तक दाखिल होगी चार्जशीट
SIT की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और 25 सितंबर तक पहली चार्जशीट दाखिल करने की जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी गई है। अदालत ने मामले में जांच की प्रगति को रिकॉर्ड पर लिया और संबंधित मजिस्ट्रेट को चार्जशीट पर कानून के अनुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। यह तारीख इसलिए भी अहम है क्योंकि पहली गिरफ्तारी के बाद 90 दिनों की वैधानिक अवधि 25 सितंबर को पूरी हो रही है।
आठ आरोपी हिरासत में, सबूतों की जांच जारी
रिपोर्ट के अनुसार, मामले में आठ आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। जांच में मंदिर परिसर के काउंटिंग रूम की CCTV रिकॉर्डिंग के साथ गवाहों के बयान, डिजिटल रिकॉर्ड और बैंक से जुड़े दस्तावेजों का भी विश्लेषण किया गया है। वहीं, SIT ने कुछ मूल्यवान दान सामग्री, जिसमें चांदी की ईंटें भी शामिल हैं, के प्रबंधन में कोई गड़बड़ी नहीं मिलने की जानकारी भी अदालत को दी है।
#RamMandir #AyodhyaRamMandir #RamMandirDonation #RamMandirDonationCase #DonationTheft #CCTVFootage #SITInvestigation #SupremeCourt #AyodhyaNews #RamMandirNews #IndiaNews #UttarPradesh #CrimeNews #BreakingNews #LatestNews #राममंदिर #राममंदिरदानचोरी #राममंदिरचोरीमामला #अयोध्या #SITजांच #सुप्रीमकोर्ट #चार्जशीट #राममंदिरचार्जशीट #CCTVजांच #अयोध्यासमाचार #उत्तरप्रदेशसमाचार #RamMandir #RamMandirDonationCase #RamMandirTheftCase #Ayodhya #SITInvestigation #SupremeCourt #ChargeSheet #RamMandirChargeSheet #CCTVInvestigation #AyodhyaNews #UttarPradeshNews

